रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पेन्ड्रा: पत्नी से नाराज पति ने की आत्महत्या

C

CG Khabar

09 जुल. 2025, 01:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

आत्महत्या
आत्महत्या

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के पेन्ड्रा में बीमार पत्नी द्वारा डॉक्टर के पास जाने की बात करने पर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी मिली है कि पत्नी बीमार थी तथा बार-बार ईलाज के लिये ले जाने की बात कर रही थी. इससे नाराज पति ने घर के पास खेत की मेढ़ में पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.


मृतक का नाम विशेष ध्रुव है. उसकी पत्नी कई दिनों से बीमार चल रही थी. मंगलवार शाम जब विशेष खेती का काम करके घर लौटा तो पत्नी ने उसे डॉक्टर के पास ले चलने के लिये कहा. इस पर पति-पत्नी में विवाद हो गया.

विज्ञापन


विवाद के बाद विशेष कमरे में सोने के लिये चला गया. लेकिन रात को 10 बजे के करीब पत्नी ने देखा कि विशेष घर में नहीं है. तब उसकी खोजबीन शुरू हुई.


आसपास खोज बीन शुरू की तो घर से कुछ दूर पर स्थित खेत के मेढ़ पर स्थित नीम के पेड़ पर फांसी में लटका हुआ मिला. जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी गौरेला थाने में की है. गौरेला पुलिस मौके पर पहुचकर शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिये भेज दिया है. 


गौरेला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. मामला गौरेला थाना क्षेत्र के गांगपुर इलाके का है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP