रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

मरवाही में खेत में लगे झटका करेंट से बच्चे की मौत

C

CG Khabar

29 अग. 2025, 05:31 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

शव
शव

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मरवाही में खेत में लगे झटका करेंट तार की चपेट में आने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई है. हादसा मरवाही थाना क्षेत्र के करगीकला गांव का है.


करगीकला गांव में दिहाड़ी मजदूर ईट लेस सिंह का 6 साल का बच्चा गीत सिंह घर के पास खेल रहा था. 

विज्ञापन


खेलते-खेलते वह पास के खेत में चला गया. जहां मवेशियों के लिये करेंट वाला तार लगा था.


बच्चा उसी करेंट वाले तार की चपेट में आ गया. करेट की चपेट में आने से बच्चा झुलस गया तथा उसकी मौत हो गई है.


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP