रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

गेवरा: गैस सिलेंडरों की किल्लत पर हंगामा, आपूर्ति से डबल मांग

C

CG Khabar

12 अप्रै. 2026, 02:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

LPG
LPG

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के गेवरा क्षेत्र में घरेलू गैस की किल्लत अब उपभोक्ताओं के सब्र का बांध तोड़ रही है. शनिवार सुबह गेवरा कंज्यूमर कोऑपरेटिव सोसाइटी में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब भारत गैस कंपनी से पहुंचे सीमित स्टॉक के कारण कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा. 


आपूर्ति और मांग के बीच बढ़ते फासले ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया, जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन


दरअसल, सोसाइटी में शनिवार को कंपनी की ओर से मात्र 154 गैस सिलेंडरों की खेप पहुंची थी, जबकि वहां जमा उपभोक्ताओं की तादाद इससे दोगुनी से भी अधिक थी. 


प्रबंधन ने 15 मार्च तक की बुकिंग के आधार पर रसीद काटना शुरू किया, तो अन्य उपभोक्ताओं ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए शोर-शराबा शुरू कर दिया. 


विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ऑपरेटिंग ऑफिस में ताला लटकाना पड़ा, जिससे नाराज लोगों का आक्रोश और बढ़ गया.


मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए कोऑपरेटिव के मैनेजर उमाकांत राठौर ने कहा कि स्टॉक कम होने की वजह से सभी को तुरंत सिलेंडर दे पाना संभव नहीं था. 


वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष जनाराम कर्ष ने बताया कि वे 15 अप्रैल को अपना कार्यभार संभालेंगे. 


उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में गैस आपूर्ति को सामान्य करने के लिए वे स्वयं रायपुर स्थित मुख्य कार्यालय जाकर उच्च अधिकारियों पर दबाव बनाएंगे. फिलहाल कंपनी ने सिलेंडरों की कमी की बात स्वीकार की है, जिससे आने वाले दिनों में भी उपभोक्ताओं की परेशानी बनी रह सकती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

3 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

3 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

6 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP