शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: कोरबा में भालू के हमले में 26 वर्षीय युवक की मौत

C

CG Khabar

02 मार्च 2026, 01:46 PM 1 मिनट में पढ़ें 12

भालू
भालू

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ कटघोरा वन मंडल के केनई रेंज में एक भालू ने 26 वर्षीय युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान सलईगोट गांव निवासी संतोष कुमार गोंद के रूप में हुई है. 


रविवार को संतोष अपने मवेशियों को चराने के लिए पास के जंगल में गया था, लेकिन शाम तक जब केवल मवेशी ही वापस लौटे और संतोष नहीं आया, तो परिजनों ने इसकी सूचना वन विभाग और ग्रामीणों को दी.

विज्ञापन


रात भर चले तलाशी अभियान के बाद सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे जंगल से संतोष का शव बरामद किया गया. मौके पर मिले भालू के पदचिह्नों से इस बात की पुष्टि हुई है कि हमला भालू ने ही किया था. 


घटना के बाद कटघोरा प्रभागीय वनाधिकारी कुमार निशांत ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के तौर पर 25,000 रुपये की राशि प्रदान की है, जबकि शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिया जाएगा. वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों को अकेले जंगल में न जाने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

4 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

4 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

5 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

13 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP