रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोंडागांव: सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत

C

CG Khabar

19 नव. 2025, 09:22 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

कोंडागांव । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोंडागाँव जिले के नेशनल हाइवे 30 पर दर्दनाक हादसा हुआ है. हाइवे में खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टकराई जिससे स्कार्पियो में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.


जबकि ईलाज के दौरान अन्य 3 लोगों ने दम तोड़ दिया. वहीं 7 लोग इस हादसे में घायल हुए है जिनका ईलाज कोंडागाँव अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन


सभी मृतक और घायल नारायणपुर के बड़ेडोंगर के निवासी है. यह हादसा नेशनल हाइवे 30 पर मसोरा टोल प्लाजा के पास हुआ.


हादसा देर रात को हुआ है. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो मे एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे.


कोंडागांव से वापस बड़े डोंगर जाते समय यह हादसा हुआ है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP