रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर में पीलिया फैला, 60 मरीज मिले, 2 की मौत

C

CG Khabar

25 फ़र. 2026, 04:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

पीलिया
पीलिया

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में दूषित पानी के कारण पीलिया ने विकराल रूप ले लिया है, जिसकी चपेट में आने से पिछले 48 घंटों के भीतर एक 13 वर्षीय स्कूली छात्र और एक अन्य युवक की दुखद मृत्यु हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई आधिकारिक पुष्टि के अनुसार, शहर के नवागढ़ और मोमिनपुर जैसे इलाकों में बीते 10 दिनों के भीतर संक्रमण के करीब 60 नए मामले दर्ज किए गए हैं. 


नमनाकला निवासी आठवीं कक्षा के छात्र दिव्यांश राय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं जनपद पारा के 40 वर्षीय सोना लाल की भी संक्रमण की वजह से जान चली गई. 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की जांच में पेयजल के नमूनों में खतरनाक 'ई-कोलाई' बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है, जो सीधे तौर पर जल आपूर्ति में भारी लापरवाही की ओर इशारा कर रहा है.


इस गंभीर स्थिति के बीच राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने स्थानीय प्रशासन और नगर निगम पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन को घेरते हुए कहा कि मौतों के बावजूद हालात को गंभीरता से नहीं लिया गया. 


वहीं, बुधवार को कांग्रेस ने इस मुद्दे पर नगर निगम कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है. 


दूसरी ओर, महापौर मंजूषा भगत ने इस पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बताते हुए इसे एक 'साजिश' करार दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है. फिलहाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने प्रभावित वार्डों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने और पाइपलाइन की मरम्मत के निर्देश जारी किए हैं, ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP