रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सोशल मीडिया पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

C

CG Khabar

09 अप्रै. 2026, 03:51 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

रेप
रेप

जांजगीर-चांपा । डेस्क: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाने और शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने वाले एक शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी अनिकेत तांडे, जो कि ग्राम सोनादुला का निवासी है, खुद को बैंक कर्मी बताकर पीड़िता को गुमराह कर रहा था. 


घटना के बाद से ही वह पुलिस को चकमा देने के लिए ठिकाने बदल रहा था, जिसे आखिरकार रायपुर के हीरापुर इलाके से घेराबंदी कर पकड़ा गया.

विज्ञापन


मुलमुला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने साल 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से संपर्क साधा था. उसने पीड़िता और उसके परिवार को भरोसे में लेने के लिए खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया और शादी का प्रस्ताव भी रखा. 


विश्वास का अनुचित लाभ उठाते हुए आरोपी ने पीड़िता के साथ अनाचार किया. जब युवती ने विवाह का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उससे दूरी बनाने लगा. 


ठगी और शोषण का अहसास होने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.


पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(एम) और 69 के तहत मामला पंजीबद्ध किया. 


फरार आरोपी की तलाश के लिए तकनीकी सेल और मुखबिरों की मदद ली गई. 


लगातार लोकेशन बदलने के बावजूद पुलिस ने सटीक सूचना पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया. पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP