शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: ट्रक का ब्रेक फेल होने पर पिकअप को टक्कर, 3 मौतें

C

CG Khabar

06 जन. 2026, 07:56 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा में ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने के कारण 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. मामला दरभा थाना क्षेत्र का है.


मिली जानकारी के अनुसार सुकमा नेशनल हाइवे 30 पर दरभा घाट में एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी. इससे पिकअप घाट के मोड़ को तोड़ते हुए खाई में जा फंसी.


इस हादसे में पिकअप में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. ट्रक का ड्राइवर भी केबिन में बुरी तरह से फंस गया है.


मौके पर पहुचीं पुलिस की टीम रेस्क्यू कर ट्रक में फंसे ड्राइवर को निकालने कोशिश कर रही है.


घटना स्थल पर दोनों ओर से गाडि़यों की जाम लग गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP