रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: बाबूसेमरा MRF सेंटर में लगी भीषण आग

C

CG Khabar

20 नव. 2025, 05:01 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

आग
आग

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के बाबूसेमरा स्थित MRF (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर में बीती रात अचानक आग भड़क उठी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.


आग लगते ही सेंटर में मौजूद प्लास्टिक वेस्टेज ने आग को और भड़काया, जिसके चलते देखते ही देखते लपटों ने भीषण रूप ले लिया.

विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गई. प्लास्टिक सामग्री अधिक मात्रा में होने के कारण आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी.


देर रात से लेकर सुबह तक प्लास्टिक वेस्टेज जलता रहा, जिससे इलाके में धुएं का गुबार छाया रहा.


फिलहाल आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है, हालांकि नुकसान का आकलन अभी बाकी है.


प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP