रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: नदी में नहाने गये बुजुर्ग की डूबने से मौत

C

CG Khabar

14 अग. 2025, 02:39 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

डूबने से मौत
डूबने से मौत

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के छिंदवाड़ा गांव में गुरुवार सुबह नदी में नहाने गये बुजुर्ग की मौत हो गई है. बुजुर्ग की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है.


जब काफई देर तक बुजुर्ग घऱ नहीं पहुंचा तो घर वालों ने खोज-खबर शुरू की. नदी के किनारे उसके कपड़ों को देखकर उन्हे शक हुआ.

विज्ञापन


घटना की खबर मिलते ही नगर सेना की टीम पहुंची तथा घंटो की मशक्कत के बाद बुजुर्ग के शव को खोज निकाला गया. शव को पुलिस को सौंप दिया गया है.


मृतक 70 वर्षीय मोटरू कश्यप है. वह नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था. इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP