गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर में GATE परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़

C

CG Khabar

16 फ़र. 2026, 02:51 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

आरोपी
आरोपी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को पुलिस ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा में सेंधमारी करने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के रहने वाले एक मास्टरमाइंड समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फिल्मी अंदाज में परीक्षा में नकल करने की कोशिश कर रहे थे. 


रायपुर के पश्चिम जोन के डीसीपी संदीप पटेल ने बताया कि आरोपियों ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा खामियों का फायदा उठाते हुए अपने जूतों के भीतर बेहद सूक्ष्म ब्लूटूथ डिवाइस छिपा रखे थे. पुलिस के मुताबिक, ये डिवाइस इतने छोटे थे कि सामान्य चेकिंग में इन्हें पकड़ना लगभग नामुमकिन था.

विज्ञापन


जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूरी प्लानिंग एक स्क्रिप्ट की तरह तैयार की थी. तीन आरोपी परीक्षार्थी बनकर केंद्र के अंदर गए थे, जबकि बाकी तीन बाहर से तकनीकी सहायता देने के लिए तैनात थे. 


उनकी योजना थी कि परीक्षा शुरू होने के बाद वे टॉयलेट जाने के बहाने डिवाइस एक्टिवेट करेंगे और बाहर बैठे अपने साथियों को सवाल भेजेंगे, जो गूगल सर्च के जरिए तुरंत सही जवाब वापस भेज सकें. 


हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के कारण इस गैंग की योजना शुरू होने से पहले ही फेल हो गई. पुलिस को शक है कि यह अंतर्राज्यीय गिरोह पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इसी तरह की धांधली कर चुका है. 


फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आने वाले दिनों में दूसरे राज्यों में भी छापेमारी की जा सकती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

2 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

2 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

11 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP