रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ का भव्य समापन

C

CG Khabar

15 फ़र. 2026, 01:51 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

राजिम कुंभ
राजिम कुंभ

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम में आयोजित 'राजिम कुंभ (कल्प)' का 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य समापन होने जा रहा है. इस विशेष समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. समापन कार्यक्रम पूज्य संतों, अखाड़ों के महामण्डलेश्वरों और धर्माचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा. महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर त्रिवेणी संगम में शाही स्नान का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी. 


इस आध्यात्मिक उत्सव में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है.

विज्ञापन


महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के संगम पर स्थित राजिम का यह मेला माघ पूर्णिमा से शुरू होकर महाशिवरात्रि तक चलता है. 


धार्मिक दृष्टि से 'हरिहर धाम' के रूप में विख्यात यह स्थल भगवान राजीवलोचन और कुलेश्वर महादेव का संयुक्त निवास माना जाता है. 


इस वर्ष राजिम कुंभ (कल्प) ने अपनी राष्ट्रीय पहचान को और सुदृढ़ किया है, जहाँ देश भर से आए नागा साधुओं और संतों के प्रवचन, भजन-कीर्तन और यज्ञ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है. मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होने वाला यह समापन समारोह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक पर्यटन के बढ़ते गौरव का प्रतीक बनेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP