रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: 2 लाख शिक्षकों को AI की ट्रेनिंग देगी गूगल

C

CG Khabar

09 अप्रै. 2026, 02:02 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

गूगल- AI
गूगल- AI

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को हाई-टेक और नवाचार आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को घोषणा की कि प्रदेश के स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'AI-सक्षम शिक्षा अभियान' शुरू किया जा रहा है. 


इस पहल के तहत गूगल फॉर एजुकेशन और रायपुर जिला प्रशासन के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके माध्यम से राज्य के 2 लाख से अधिक शिक्षकों को AI और आधुनिक डिजिटल टूल्स का निशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाया जाएगा.

विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान कहा कि शिक्षा में AI जैसी तकनीक का समावेश छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में निर्णायक साबित होगा. 


इस अभियान के पहले चरण की शुरुआत रायपुर से होगी, जिसमें 200 शिक्षकों के लिए विशेष वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, जिसके बाद इसे पूरे राज्य में विस्तारित किया जाएगा. 


गूगल इस कार्यक्रम के लिए अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म मुफ्त उपलब्ध कराएगा, ताकि छत्तीसगढ़ को एक ज्ञान-आधारित और तकनीकी रूप से उन्नत राज्य के रूप में स्थापित किया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP