रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में सिरमौर

C

CG Khabar

17 नव. 2025, 01:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

मेडल तालिका
मेडल तालिका

देहरादून । डेस्क: छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है. देहरादून में आयोजित 28वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य ने मेडल तालिका में लगातार दूसरे वर्ष पहला स्थान हासिल किया है.


छत्तीसगढ़ ने इस प्रतियोगिता में कुल 150 मेडल और 578 अंक प्राप्त किए, जिनमें 74 गोल्ड, 34 रजत, और 42 कांस्य पदक शामिल हैं. इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की.

विज्ञापन


उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने कई उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन किए:


सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी: निखिल ज़ाल्को ने तैराकी में 5 स्वर्ण पदक जीते.


सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: संगीता राजगोपालन ने बैडमिंटन और टेनिस में 4 स्वर्ण, 1 रजत पदक जीते.


सर्वश्रेष्ठ एथलीट (महिला ओपन): थोटा संकीर्तन ने 5 स्वर्ण पदक जीतकर "गोल्डन गर्ल" का खिताब पाया.


सर्वश्रेष्ठ एथलीट (पुरुष वेटरन): सुखनंदन लाल धु्रव ने 5 स्वर्ण पदक प्राप्त किए.


सर्वश्रेष्ठ एथलीट (महिला वेटरन): चारुलता गजपाल ने 4 स्वर्ण पदक जीते.


छत्तीसगढ़ की ओर से 253 सदस्यों के दल ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.


प्रतियोगिता के समापन समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की, जिसे छत्तीसगढ़ की ओर से सुश्री शालिनी रैना ने ग्रहण किया.


अन्य राज्यों का प्रदर्शन और विशेष पहल

केरल 31 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर रहा.


कर्नाटक 25 गोल्ड मेडल के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.


मेजबान उत्तराखंड छठे स्थान पर रहा.


प्रतियोगिता को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए "एक खेल-एक वन" की विशेष पहल की गई, जिसके तहत मेडल जीतने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के नाम पर एक पेड़ लगाया गया, जिससे खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का भी संदेश मिला.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP