शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में हाथी के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

C

CG Khabar

11 मार्च 2026, 10:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

हाथी
हाथी

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह धरमजयगढ़ वन मंडल के बकरूमा वन परिक्षेत्र में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल व्यक्ति की पहचान सरसमर गांव निवासी लालकुराम उरांव के रूप में हुई है.


घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जब लालकुराम जंगल की ओर जा रहे थे. रिजर्व फॉरेस्ट के कंपार्टमेंट नंबर 149 के पास उनका सामना अचानक एक हाथी से हो गया. 


हाथी ने उन पर हमला कर दिया और सूंड से पटक कर उन्हें गंभीर चोटें पहुँचाईं. बुजुर्ग के शोर मचाने पर हाथी उन्हें छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. 


शोर सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया.


वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में बकरूमा रेंज में हाथियों के दो अलग-अलग दल सक्रिय हैं. क्षेत्र में 7 हाथियों का एक झुंड पिछले कुछ दिनों से मौजूद है, जबकि मंगलवार रात को पत्थलगांव की ओर से 8 हाथियों का एक और दल यहाँ पहुँचा है. 


इलाके में कुल 15 हाथियों की आवाजाही से विभाग अलर्ट पर है. आशंका जताई जा रही है कि झुंड से बिछड़े एक हाथी ने इस हमले को अंजाम दिया है. वन विभाग ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करा दी है और मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी जा रही है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP