रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

दुर्ग-भिलाई के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोड़पेंड्री में घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. शराब के आदी भाई द्वारा आए दिन मां और बहन से की जाने वाली मारपीट से परेशान होकर बहन ने लोढ़े से वार कर उसकी जान ले ली. पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है.

C

CG Khabar

15 नव. 2026, 09:52 AM 1 मिनट में पढ़ें 8

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या

दुर्ग । संवाददाता: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़पेंड्री में एक बहन ने अपने ही भाई की जान ले ली है. 40 वर्षीय धर्मेंद्र पाल की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी 34 वर्षीय बहन धन्नी धनकर को गिरफ्तार किया है. शुरुआती तौर पर बहन ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने की बात कही थी, लेकिन मृतक के सिर पर लगी चोटों और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर पुलिस को संदेह हुआ. 

कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान धन्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टे का लोढ़ा जब्त कर लिया और मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की है.

शनिवार को हुए विवाद के दौरान बहन धन्नी ने गुस्से में आकर सिलबट्टे के लोढ़े से धर्मेंद्र के सिर और बाईं आंख के ऊपर कई वार कर दिए थे. इन गंभीर चोटों के कारण धर्मेंद्र की मौत हो गई. दरअसल, ग्राम गोड़पेंड्री का रहने वाला धर्मेंद्र पाल शराब पीने का आदी था. प्रारंभिक पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि वह अक्सर शराब के नशे में अपनी मां और बहन धन्नी धनकर के साथ झगड़ा और मारपीट किया करता था. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

38 मिनट पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

42 मिनट पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

14 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

14 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

15 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP