रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

डोंगरगढ़ में मूकबधिर युवती का रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

16 जन. 2026, 01:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

रेप आरोपी गिरफ्तार
रेप आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मूकबधिर और श्रवण बाधित युवती के साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. 


घटना 13 जनवरी की है, जब आरोपी कांशी जांगड़े ने पीड़िता को मेला घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था. देर रात तक युवती के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद वह घर के बाहर नशे की हालत में बेहोश पाई गई.

विज्ञापन


होश में आने पर पीड़िता ने इशारों के माध्यम से परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवती की शारीरिक अक्षमता का फायदा उठाते हुए उसे जबरन शराब पिलाई और फिर अपने एक साथी की मदद से उसे किराए के मकान में ले जाकर इस घृणित अपराध को अंजाम दिया. 


पुलिस ने पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP