रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े कोरोना के मामले

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े कोरोना के मामलें

C

CG Khabar

12 जून 2025, 06:57 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

कोविड 19
कोविड 19

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर वृद्धि देखी जा रही है. कोरोना कंट्रोल सेंटर के अनुसार, प्रदेश में गुरूवार को 12 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. वहीं, राहत की बात यह है कि 15 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है.


प्रदेश के सात जिलों में नये कोरोना मामले दर्ज किए गये हैं. इनमें रायपुर जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 6 नये मरीज सामने आये हैं. बिलासपुर में 4 और दुर्ग जिले में 2 नये संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है.  

विज्ञापन


वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कुल 42 सक्रिय कोरोना मरीज हैं. इनमें से 35 मरीज होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं, जबकि 6 मरीज सामान्य वार्ड में भर्ती हैं. एक मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया है. अब तक 45 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है.


छत्तीसगढ़ तथा पूरे भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सिन व्यापक रूप से उपयोग किये गये हैं, और ये नये वैरिएंट्स के खिलाफ भी कुछ हद तक सुरक्षा प्रदान करते हैं. केन्द्र सरकार के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार 19 जून 2024 तक छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन के 4 करोड़ 91 लाख 67 हज़ार 939 डोज लग चुके हैं. 


वर्तमान में भारत और विश्व में JN.1 वैरिएंट प्रमुख रूप से फैल रहा है, जो ओमिक्रॉन का एक उप-वैरिएंट है. इसके अलावा, NB.1.8.1 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग' (VUM) के रूप में चिह्नित किया है, जो मई 2025 तक वैश्विक स्तर पर 10.7 फीसदी में पाया गया है.


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी बनाए रखने और नियमित रूप से हाथ धोने जैसे नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP