रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर में शीतलहर: कक्षा 5वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद

C

CG Khabar

07 जन. 2026, 12:31 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

अँबिकापुर शीत लहर स्कूल बंद
अँबिकापुर शीत लहर स्कूल बंद

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने आदेश जारी कर जिले के सभी प्राथमिक स्कूलों (कक्षा 1 से 5वीं तक) में 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है.


प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह छुट्टी केवल विद्यार्थियों के लिए है. विद्यालय के समस्त शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ को निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा. शिक्षकों और कर्मचारियों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं.

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि जिले में संचालित होने वाले निम्नलिखित सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा:


समस्त शासकीय (Government) स्कूल


अशासकीय/निजी (Private) स्कूल


अनुदान प्राप्त विद्यालय


अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालय


गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई थी. इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP