रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: दो बांध टूटने पर केंद्र का राज्य सरकार को कारण बताओ नोटिस

C

CG Khabar

29 दिस. 2025, 03:17 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

show cause notice
show cause notice

नई दिल्ली । डेस्क: छत्तीसगढ़ में बांधों की सुरक्षा में बड़ी चूक और दो बांधों के टूटने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (NDSA) द्वारा जारी इस नोटिस में राज्य सरकार पर 'बांध सुरक्षा अधिनियम 2021' के प्रावधानों का पालन न करने का आरोप लगाया गया है. 


ताजा मामला धमतरी जिले के राजडेरा बांध का है, जो 2 नवंबर को टूट गया था. इस घटना के कारण भारी मात्रा में पानी बहने से कई गांवों में बाढ़ आ गई और किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा.

विज्ञापन


इससे पहले 2 सितंबर को लूटी टैंक (Luti Tank) बांध टूटने से पांच लोगों की जान चली गई थी और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ था. 


NDSA ने अपनी जांच में पाया कि मानसून से पहले किए गए निरीक्षण में राजडेरा बांध में कई कमियां पाई गई थीं, जिनमें बांध की ढलानों पर दरारें, अनचाही वनस्पतियां और संरचनात्मक अस्थिरता शामिल थी. 


केंद्र ने स्पष्ट किया है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद राज्य द्वारा कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए. अब राज्य सरकार को 30 दिनों के भीतर जवाब देना होगा, अन्यथा बांध सुरक्षा अधिनियम की धारा 41 और 42 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP