रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिलासपुर का युवक मलेशिया में लापता

C

CG Khabar

23 जुल. 2025, 02:05 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

लापता
लापता

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का दीपक तंबोली मलेशिया में 18 जुलाई से लापता है. इसकी जानकारी उसके परिवार ने दी है.


बिलासपुर निवासी दीपक तंबोली ने 31 मई को मलेशिया के लिये उड़ान भरी थी. 1 जून को मलेशिया के कुआलालपुर पहुंचने के बाद उसने घर में फोन करके सुरक्षित पहुंचने की जानकारी दी थी. वह लगातार माता-पिता के साथ मोबाईल से संपर्क में था.

विज्ञापन


लेकिन पिछले 4 दिनों से उसका मोबाईल बंद बता रहा है. उसके घरवालों ने सिटी कोतवाली बिलासपुर में रिपोर्ट लिखवाई है. सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि स्वजनों की शिकायत पर मलेशिया स्थित भारतीय दूतावास को इसकी जानकारी दी गई है.


बताया जा रहा है कि दीपक तंबोली ने बीएससी कंम्प्यूटर साइंस में पढ़ाई की है. कोविड के बाद से वह बेरोजगार था तथा जॉब के सिलसिले में मलेशिया गया था.


उसका मोबाईल बंद होने से तथा कोई खबर नहीं मिलने से उसके घर वाले परेशान हैं. दीपक तंबोली बिलासपुर के जूना बिलासपुर में रहता था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP