रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर स्टेट बैंक में रात को दारू पार्टी

C

CG Khabar

24 जुल. 2025, 07:11 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

पार्टी
पार्टी

रायपुर । संवाददाता: बीजापुर जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ये कार्यालय में बीते रविवार रात एक हंगामेदार पार्टी का आयोजन हुआ. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह पार्टी बैंक के सर्विस मैनेजर अशीष वाल्कर के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी, जिन्हें बीजापुर से रायपुर भेजा जा रहा है. 


इस पार्टी में शराब, नशे की चीजें और तेज आवाज में संगीत शामिल था, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हुई.

विज्ञापन


वायरल वीडियो में अशीष वाल्कर अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ शराब का गिलास लिये नजर आ रहे हैं. पार्टी में लगभग 10-12 लोग मौजूद थे, जिनमें ज्यादातर बाहर से आएये थे. तेज संगीत की वजह से आसपास के लोग परेशान हो गये. एक स्थानीय व्यक्ति ने गुप्त रूप से इस पार्टी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है.


यह पार्टी बीजापुर बस स्टैंड के पास स्थित स्टेट बैंक के नये भवन में हुई. यह भवन हाल ही में बैंक ने लिया है, लेकिन अभी तक बैंक की शाखा पूरी तरह से यहां शिफ्ट नहीं हुई है. शिफ्टिंग का काम जल्द शुरू होने वाला है.


तेज संगीत और शोरगुल से परेशान एक स्थानीय व्यक्ति ने जब बैंक के कार्यालय में प्रवेश किया और शोर का कारण पूछा, तो सर्विस मैनेजर ने जवाब दिया, "यह मेरे स्थानांतरण की खुशी में पार्टी है. आज मेरा आखिरी दिन है, इसलिये मूड बनाने के लिये यह आयोजन किया गया है." 


उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में मौजूद सभी लोग उनके बाहर से आये दोस्त हैं.


वीडियो के वायरल होने के बाद इस घटना ने लोगों का ध्यान खींचा है. बैंक के कार्यालय में इस तरह की पार्टी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. 


अभी तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP