बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की
बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर के ग्रआम मुजालकाकेंर थाना इलमिड़ी में माओवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता की पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या कर दी है. जानकारी के अनुसार मद्देड एरिया कमेटी ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है.
भाजपा कार्यकर्ता पुनेम सत्यम का शव मौके पर मिला है. सत्यम पुनेम की माओवादियों द्वारा रस्सी से गला घोंट कर हत्या की है.
शव के पास नक्सलियों द्वारा पर्चा फेंका गया है, जिसमें हत्या के पीछे कई कारणों को माओवादियों ने बताया है.
बताया जा रहा है कि पूनम सत्यम को काफी समय से टारगेट पर रखा गया था और उसे कई बार चेतावनी भी दी गई थी.
एसपी डॉ.जितेंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल के लिए बल रवाना कर दिया गया है,और क्षेत्र में सर्चिंग जारी है.