शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर: सुकमा में CRPF ने लगाया मेडिकल कैंप

C

CG Khabar

14 फ़र. 2026, 02:17 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

CRPF medical camp
CRPF medical camp

सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग में कभी खूंखार नक्सली कमांडर मडवी हिडमा के प्रभाव वाला क्षेत्र रहे सुकमा जिले का नगराम गांव आज एक नई उम्मीद का गवाह बना. यहाँ सीआरपीएफ (CRPF) की 74वीं वाहिनी द्वारा आयोजित एक विशेष मेडिकल कैंप में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा, जो इस बात का प्रमाण है कि अब आदिवासियों का भरोसा बंदूक के बजाय विकास और सुरक्षा बलों के सेवा भाव पर बढ़ रहा है. 


दशकों तक नक्सलियों के डर के कारण बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे इन ग्रामीणों के लिए यह अनुभव भावुक करने वाला था, जहाँ पहली बार सरकारी तंत्र और जवान उनके द्वार तक इलाज लेकर पहुँचे.

विज्ञापन


कैंप में तैनात डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों का न केवल स्वास्थ्य परीक्षण किया, बल्कि उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित कीं. इस दौरान रक्तचाप, शुगर और मौसमी बीमारियों की जांच के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए. 


एक बुजुर्ग ग्रामीण ने जवान का हाथ थामकर भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जो लोग उनकी सुरक्षा के लिए आए हैं, वे उनकी बीमारियों का हाल भी पूछेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP