बस्तर में 6 वर्षीय बच्चे की मलेरिया से मौत!
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर में 6 वर्षीय बच्चे की मलेरिया से मौत हो गई है. इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के नाागलसर गांव में इस बच्चे की मौत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई है तथा गांववालों की जांच कर रही है कि किसी और को तो मलेरिया नहीं हो गया है.
बताया जा रहा है कि नागलसर में रहने वाले गंगू नाग के 6 वर्षीय बेटे को बुखार आ रहा था. गांव की मितानिन ने जब बच्चे को की जांच की तो पता चला कि बच्चा मलेरिया पॉजिटिव है. साथ ही उसे चिकनपॉक्स भी हो गया था.
जिस वजह से परिजन उसे उपचार के लिये अस्पताल नहीं ले गये. जिसके कारण बच्चे को उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई.
गौरतलब है कि यदि बच्चे को अस्पताल ले जाया जाता या घर पर ही मलेरिया की दवाई दी जाती तो उसके प्राण बच सकते थे. आजकल मलेरिया की इतनी सारी दवा तथा इंजेक्शन उपलब्ध है कि किसी की जान नहीं जाती है.
छत्तीसगढ़ के स्वास्थय केन्द्रो में मलेरिया की दवा उपलब्ध है तथा यह निःशुल्क दी जाती है.
इस मामलें में घर वालों, मितानिन तथा स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है. जिसके कारण 6 वर्षीय बच्चे की जान चली गई है.