रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: CRPF की तत्परता से बचा ग्रामीण का जीवन

C

CG Khabar

07 अक्टू. 2025, 07:40 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

Snake bite case
Snake bite case

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों ने एक ग्रामीण की जान बचाई. इंदुपारा गांव के 29 वर्षीय पांडू होंगा को सोमवार को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई. 


ग्रामीणों की सूचना पर कुप्पगुड़ा कैंप से पहुंची सीआरपीएफ टीम ने उन्हें कैंप ले जाकर डॉक्टर शामी अहमद शेख ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया. समय पर इलाज से उनकी स्थिति सुधर गई.

विज्ञापन


बेहतर चिकित्सा के लिए जवानों ने होंगा को मुत्वेंडी के रास्ते बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया. 


अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि यदि प्राथमिक उपचार न मिला होता, तो उनकी जान को खतरा हो सकता था. 


होंगा के परिवार और ग्रामीणों ने सीआरपीएफ के 199वीं बटालियन के जवानों को धन्यवाद दिया.


नक्सल प्रभावित दूरदराज इलाकों में सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय सेवाएं देने वाली सीआरपीएफ की यह पहल सराहनीय है. 


बस्तर में जंगली जानवरों और जहरीले सांपों की अधिकता के कारण इलाज में देरी से अक्सर जानें जाती हैं, लेकिन कैंप स्थापना से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP