शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बालोद में शराबी हेडमास्टर निलंबित

बालोद में शराबी हेडमास्टर तत्काल निलंबित

C

CG Khabar

25 जून 2025, 06:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

निलंबित
निलंबित

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के एक गांव में हेडमास्टर को स्कूल में शराब पीने के कारण निलंबित कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिला के डौण्डी विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के हेडमास्टर सरजूराम ठाकुर को स्कूल में शराब पीने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी पी.सी. मरकले द्वारा की गई.


गौरतलब है कि 24 जून को हेडमास्टर सरजूराम ठाकुर को विद्यालय के अपने कक्ष में शराब पीते हुए पाया गया. इस कृत्य से न केवल विभाग की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि उनका यह कृत्य शिक्षक जैसे मर्यादित पद की गंभीर अवहेलना भी है.


विकासखंड शिक्षा अधिकारी, डौण्डी द्वारा इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी. 


जांच उपरांत यह स्पष्ट हुआ कि हेडमास्टर का व्यवहार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (1), (2), (3) का स्पष्ट उल्लंघन है और इसे गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा गया है. 


इस आधार पर सरजूराम ठाकुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. 


निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, डौण्डी, जिला बालोद निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगित

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP