रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पशु क्रूरता का एक बेहद झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. पंजाब गार्डन के पीछे कुछ नाबालिगों ने मिलकर कुत्ते के 6 बच्चों को पहले बेरहमी से पीटा और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया. इस पूरी अमानवीय घटना का खुलासा पास लगे CCTV कैमरों की जांच से हुआ है.

C

CG Khabar

15 नव. 2026, 10:24 AM 2 मिनट में पढ़ें 26

AI Generated Photo
AI Generated Photo

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित गांधीनगर थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता की एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां नाबालिगों की हैवानियत का शिकार होकर कुत्ते के 6 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना 13 नवंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे पंजाब गार्डन के पीछे की है.

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पंजाब गार्डन के पीछे छह पिल्लों के अधजले शव पड़े होने की सूचना मिली, जिन्हें वहां घूम रहे आवारा कुत्ते नोंच रहे थे. 

राहगीरों द्वारा इस भयावह दृश्य की जानकारी पशु प्रेमियों को दिए जाने के बाद 'बेजुबान डॉग शेल्टर' के संस्थापक सुधांशु शर्मा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने सभी पिल्लों के अधजले शवों को एक बोरी में रखकर सुरक्षित किया और गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को पुलिस की टीम और डॉग शेल्टर के सदस्यों ने दोबारा मौके पर पहुंचकर आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले. इन फुटेज में नाबालिगों की पूरी क्रूरता कैद मिली, जिसमें वे पिल्लों को बेरहमी से पीटते और फिर उनके शवों को एक जगह इकट्ठा कर उन पर पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाते हुए साफ नजर आए.

जांच और पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि घटनास्थल के नजदीक ही दो स्ट्रीट डॉग ने इन बच्चों को जन्म दिया था. इनमें से तीन पिल्लों की देखभाल स्थानीय लोग कर रहे थे, जबकि बाकी अपनी मां के साथ ही घूमते थे. इन्हीं बेजुबान पिल्लों को पकड़कर इस अमानवीय वारदात को अंजाम दिया गया.

इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए सुधांशु शर्मा ने कहा कि बेजुबान जानवरों को भी भूख, दर्द और तकलीफ का एहसास होता है तथा उनके साथ ऐसी क्रूरता करना न केवल अमानवीय है, बल्कि कानूनन अपराध भी है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों में सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा घटित हो सकती हैं.

वहीं, पूरे मामले पर गांधीनगर थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने जानकारी दी कि फुटेज के आधार पर वारदात में शामिल सभी नाबालिगों की पहचान कर ली गई है और उनके अभिभावकों को थाने तलब किया गया है. थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी भले ही नाबालिग हैं, लेकिन पुलिस इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की तमाम संभावनाओं की तलाश कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

25 मिनट पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

एक घंटा पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

एक घंटा पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

15 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP