रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा: महिला का शव कचरा गाड़ी से लाया गया

C

CG Khabar

09 जुल. 2025, 01:03 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

कचरा गाड़ी
कचरा गाड़ी

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये कचरा ढ़ोने वाली गाड़ी में लाया गया. आज के जमाने में जहां एम्बुलेंस तथा शव वाहन मुफ्त में मिलता है, इस तरह की घटना से मानवता शर्मसार है.


कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जांच अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है तथा जांच की जा रही है कि कौन-कौन दोषी है.

विज्ञापन


कोरबा के बाकीमोंगरा में एक महिला की अधजली लाश मिली है. जिसे पोस्टमार्टम के लिये ले जाने के लिये पुलिस ने शव वाहन का प्रबंध नहीं किया था. जिस कारण से शव को नगर पालिका के कचरा ढ़ोने वाली गाड़ी में रखकर ले जाया गया.


पुलिस ने अधजली लाश की पहचान गीता श्री विश्वास के रूप में की है. मृत महिला के पति का नाम अहिन्दर विश्वास है तथा वे एसईसीएल कालोनी में रहते हैं.


मंगलवार को बाकी मोंगरा के सोमवारी बाजार के पास एसईसीएल कालोनी में अर्धनग्न लाश मिली थी जहा जांच के लिये फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया था. 


शव की पहचान करवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल ले जाया रहा था तब शव वाहन की व्यवस्था न होने पर नगरपालिका के कचरा ढ़ोने वाले वाहन में शव को रखकर ले जाया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP