शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: मुख्यधारा में लौटे 21 माओवादी कैडर, किया आत्मसमर्पण

C

CG Khabar

26 अक्टू. 2025, 09:06 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

माओवादी आत्मसमर्पण
माओवादी आत्मसमर्पण

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चलाए जा रहे “पूना मार्गम: पुनर्वास के माध्यम से पुनर्जीवन” पहल के तहत 21 माओवादियों ने रविवार को हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है. कुल 21 माओवादी कैडरों ने जिनके पास 18 हथियार थे, समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आत्मसमर्पण किया है.


ये सभी केशकल डिवीजन (नॉर्थ सब ज़ोनल ब्यूरो) के कुएमारी / किसकोडो एरिया कमेटी के सदस्य रहे हैं. जिनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश भी शामिल हैं.


पुनर्वास से जुड़े इन 21 कैडरों में 04 डीवीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेंबर), 09 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 08 पार्टी सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है.


आत्मसमर्पण करने वालों में 13 महिला कैडर और 08 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से खुद को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है.


इन माओवादी कैडरों द्वारा जमा किए गए हथियारों में 03 एके-47 रायफलें, 04 एसएलआर रायफलें, 02 इंसास रायफलें, 06 संख्या में .303 रायफलें, 02 सिंगल शॉट रायफलें और 01 बीजीएल हथियार शामिल है.


इन 21 कैडरों के समाज में पुनर्वास और पुनर्समावेशन के लिए सरकार द्वारा आगे की प्रक्रिया जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP