शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ की किसान लखपति दीदी

C

CG Khabar

11 जुल. 2025, 07:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

लखपति दीदी
लखपति दीदी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की लखपति दीदी रमोतिन ठाकुर ने स्वयं ट्रैक्टर चलाना सीखा और सक्षम किसान बन गई है. उल्लेखनीय है कि लखपति दीदी श्रीमती रमोतिन ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत वीणा स्वसहायता समूह की सदस्य है. महिलायें भी खेती-किसानी का कार्य कर सकती है, इसकी एक मिसाल है.


एक गृहणी से एक सक्षम किसान बनने की उनकी कहानी रोचक है. उन्होंने बैंक से ऋण लेकर ट्रैक्टर खरीदने का निर्णय लिया. वाहन चालक को प्रतिमाह अधिक वेतन देना पड़ता था, इसलिये उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर चलाना सीख लिया तथा खुद के खेत में ट्रैक्टर चलाती हैं. 

विज्ञापन


उन्होंने अपनी 3 एकड़ बंजर भूमि को कृषि योग्य भूमि बनाया है. जिससे उनकी आय दोगुनी हो गई. उनकी वार्षिक आय 1 लाख रूपये से अधिक है तथा वे एनआरएलएम की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी हुई है.


लखपति दीदी श्रीमती रमोतिन ठाकुर 11 जुलाई 2025 को रायपुर में आयोजित लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपनी सफलता की कहानी प्रस्तुतीकरण करेंगी.


मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने शुक्रवार कार्यालय जिला पंचायत में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम सागर की लखपति दीदी श्रीमती रमोतिन ठाकुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

8 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

8 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

9 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

9 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

9 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP