रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: भाइयों ने किया बहन का गैंगरेप

C

CG Khabar

17 जुल. 2025, 06:13 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

गैंग रेप
गैंग रेप

कोंडागांव । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके चचेरे भाइयों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. 


पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग है.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र में हुई. पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती थी, जब उसके चचेरे भाइयों ने जमीन विवाद को लेकर उत्पन्न तनाव के बीच इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. 


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया. नाबालिग आरोपी को किशोर सुधार गृह भेजा गया है, जबकि अन्य दो आरोपियों से पूछताछ जारी है.


इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये मामला दर्ज किया है. जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP