छत्तीसगढ़ में सेना भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित
रायपुर । संवाददाता: रायपुर के सेना भर्ती कार्यालय ने भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया के तहत जून और जुलाई 2025 में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये हैं. इस परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ के विभिन्न ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर किया गया था.
परीक्षा में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस, साथ ही नियमित कैडर के पद जैसे धार्मिक शिक्षक, नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा के लिए उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया.
उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है. इसके अलावा, परिणाम रायपुर के सेना भर्ती कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित कये गये हैं.
परीक्षा परिणामों के संबंध में किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिये उम्मीदवार नया रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. संपर्क के लये टेलीफोन नंबर 0771-2965212 या 2965214 उपलब्ध हैं.
सेना भर्ती कार्यालय ने एक बार फिर दोहराया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और उम्मीदवारों का चयन केवल उनकी योग्यता के आधार पर किया जाता है.