रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर-बिलासपुर रूट पर सफर से पहले देख लें लिस्ट, 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

C

CG Khabar

21 जुल. 2026, 05:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

Railway
Railway

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन बिछाने के बाद अब ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम किया जा रहा है. इस नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण 22 और 23 जुलाई को बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड मार्ग पर चलने वाली 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. 


इसके अलावा, झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (गाड़ी संख्या 68862/68861) का परिचालन भी 22 जुलाई को बिलासपुर स्टेशन तक ही सीमित रहेगा, यानी बिलासपुर से गोंदिया के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी.

विज्ञापन


अचानक ट्रेनें निरस्त होने से दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा वर्ग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बिलासपुर जोन में अधोसंरचना विकास के कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है ताकि भविष्य में ट्रेनों की गति और सुविधा बढ़ाई जा सके.


रद्द की गई गाड़ियों में 22 जुलाई को रायपुर-बिलासपुर मेमू (68728), बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू (68734), गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू (68733), बिलासपुर-रायपुर मेमू (68719), कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203), रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204) और रायपुर-गेवरा रोड मेमू (68746) शामिल हैं. वहीं 23 जुलाई को कोरबा-रायपुर मेमू (68745) का परिचालन बंद रहेगा. 


सफर पर निकलने से पहले यात्री ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP