नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य सुधाकर मुठभेड़ में मारा गया
नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी मेंबर सुधाकर मुठभेड़ में मारा गया
बीजापुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस ने संदिग्ध नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीपीआई माओवादी की सेंट्रल कमेटी के सदस्य नरसिम्हा चलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर को एक मुठभेड़ में मारने का दावा किया है. इस माओवादी पर एक करोड़ रुपये का इनाम था.
पुलिस के अनुसार मारा गया नक्सली नेता नक्सली संगठन के शिक्षा विभाग इंचार्ज था. नरसिम्हा चलम आंध्र प्रदेश के चिन्तापलुदी गांव का रहने वाला था
मौके से पुलिस ने ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए हैं.
बीते तीन महीनो में सीपीआई माओवादी संगठन केमहासचिव बसवराजू समेत 4 सेंट्रल कमेटी मेंबर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं.
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के अनुसार कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवानो की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.