मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा में कार ने परिवार को रौंदा: पिता-पुत्र की मौत, मां ICU में भर्ती

C

CG Khabar

02 अग. 2026, 01:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में डुमरडीह जंगल के पास मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया. शनिवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम मौहार के निवासी चैत राम राठिया अपनी पत्नी सुमित्रा और 6 साल के बेटे दिशांत के साथ स्कूटी से घर वापस लौट रहे थे. 


इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोपहिया वाहन काफी दूर तक घिसटता चला गया, जिससे मासूम दिशांत की मौके पर ही सांसें थम गईं.

विज्ञापन


राहगीरों की मदद से लहूलुहान अवस्था में चैत राम और उनकी पत्नी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों के भरसक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान चैत राम ने भी दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल सुमित्रा राठिया जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं और उन्हें आईसीयू (ICU) में रखा गया है. 


प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार सवार लोग शराब के नशे में धुत थे और वाहन बेहद तेज गति से चला रहे थे. हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से कार लेकर फरार हो गए.


इस भयावह दुर्घटना ने चार बच्चों वाले इस परिवार से उनके पिता और एक छोटे भाई को सदा के लिए छीन लिया है. घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत और मां के अस्पताल में भर्ती होने से बाकी बचे तीन बच्चों के सिर से साया उठ गया है, जिससे पूरे मौहार गांव में भारी आक्रोश और शोक की लहर है. 


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. रजगामार थाना प्रभारी के अनुसार, रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और ड्रंक एंड ड्राइव का मामला पुख्ता होते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

5 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

5 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

5 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

6 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

6 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP