कंगना का तंज: "प्रेगनेंट हुईं तो कौन करेगा मदद?"
मुंबई । मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड की बेबाक क्वीन और सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने बयानों से हलचल मचा दी है! इस बार उनका निशाना है लिव-इन रिलेशनशिप, जिसे उन्होंने "महिलाओं के लिए अनफ्रेंडली" करार दिया.
हौटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि कोर्ट भले ही लिव-इन को शादी के बराबर माने, लेकिन ये महिलाओं के हक में नहीं है.
कंगना का ये बयान तब आया है, जब अनिरुद्धाचार्य महाराज का एक वायरल वीडियो लिव-इन रिलेशनशिप की आलोचना करते हुए सुर्खियों में है. महाराज के बयान पर दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने आपत्ति जताई थी, जिसका जवाब देते हुए कंगना ने कहा, "संतों को गाली देना कैंसिल कल्चर है. मैं बड़ी बहन की तरह कहूंगी, लिव-इन महिलाओं के लिए सही नहीं."
कंगना ने मजेदार अंदाज में पूछा, "कल को लिव-इन में प्रेगनेंट हो गईं, तो अबॉर्शन के लिए कौन मदद करेगा? कौन ख्याल रखेगा?"
उन्होंने एक पुराने सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि पुरुष गर्लफ्रेंड और पत्नी के लिए अलग-अलग खूबियां चाहते हैं, लेकिन महिलाएं बॉयफ्रेंड और पति में एक ही तरह के गुण देखती हैं.
"पुरुष डब्बाबंदी कर सकते हैं, महिलाएं नहीं," कंगना ने चुटकी लेते हुए कहा.
तो क्या लिव-इन रिलेशनशिप वाकई इतना "नॉट-कूल" है, जितना कंगना बता रही हैं? या ये बस उनकी अगली सुर्खी बटोरने की चाल है?