'तन्वी द ग्रेट' का प्रीमियर
नई दिल्ली । डेस्क: फिल्म तन्वी द ग्रेट का भव्य रेड कार्पेट प्रीमियर शनिवार को पीवीआर प्लाजा, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में आयोजित किया गया. एनएफडीसी और अनुपम खेर प्रोडक्शंस ने 'तन्वी द ग्रेट' की देशव्यापी रिलीज से पहले नई दिल्ली में उसका प्रीमियर किया.
एक मार्मिक और सशक्त कहानी, "तन्वी द ग्रेट" एक युवा ऑटिस्टिक महिला की कहानी है, जो दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में खड़ी होने का साहस करती है, जहां उसके दिवंगत पिता कभी खड़े नहीं हो सके.
इस फिल्म में शुभांगी, अनुपम खेर, इयान ग्लेन, पल्लवी जोशी, जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, नासिर, करण टैकर और अरविंद स्वामी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिये तैयार है, जो दर्शकों को तन्वी की सभी बाधाओं के खिलाफ विजय की उल्लेखनीय यात्रा का गवाह बनने के लिये आमंत्रित करती रही है.