शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ट्रक से टकराई बाइक, महिला-युवक की मौत

H

Hupendra Sharma

16 अग. 2025, 09:21 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

ट्रक से टकराई बाइक
ट्रक से टकराई बाइक

भिलाई | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. भिलाई के नेहरू नगर चौक के पास बाइक सवार युवक और महिला ट्रक से टकरा गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई.


मृतकों की पहचान सेक्टर-7 निवासी हीरालाल वर्मा (39) और रूमान परवीन (35) के रूप में हुई है. दोनों बाइक से दुर्ग से सुपेला की ओर जा रहे थे.


तभी नेहरू नगर चौक पर सिग्नल पार करने के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है.


बताया गया कि मृतक हीरालाल वर्मा इलेक्ट्रिकल दुकान चलाते थे. साथ में एसी, टीवी व फ्रिज मरम्मत का काम करते थे.


वहीं रूमाना परवीन बच्चों को ट्यूशन बढ़ाने का काम करती थी. वह तीन बच्चों की मां थीं. हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है.


फिलहाल महिला और युवक कहां जा रहे थे, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP