रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर में लाखों का कैश और हथियारों का जखीरा बरामद

C

CG Khabar

14 मई 2026, 02:44 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

नक्सली जखीरा
नक्सली जखीरा

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के रसद और वित्तीय तंत्र को ध्वस्त करते हुए उन्हें करारा झटका दिया है. बीजापुर पुलिस, डीआरजी (DRG), एसटीएफ (STF), कोबरा (CoBRA) और सीआरपीएफ (CRPF) द्वारा चलाए गए इस हाई-स्टेक अभियान में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में नकदी, अत्याधुनिक हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं.


ताजा कार्रवाई में सुरक्षाकर्मियों ने 65.52 लाख रुपये नकद और 32 घातक हथियार बरामद किए हैं, जिनमें लाइट मशीन गन (LMG), एसएलआर (SLR) और कार्बाइन जैसे आधुनिक हथियार शामिल हैं. 

विज्ञापन


बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इन ऑपरेशनों का मुख्य उद्देश्य भारत और छत्तीसगढ़ सरकार के संकल्प के अनुरूप बीजापुर को 'नक्सल मुक्त क्षेत्र' घोषित करना है. 


यह सफलता स्थानीय ग्रामीणों के बढ़ते सहयोग और खुफिया तंत्र की मजबूती के कारण संभव हो सकी है, जिनकी सूचना पर नेशनल पार्क एरिया और कवर्गुट्टा के दुर्गम जंगलों में छिपे ठिकानों का पर्दाफाश किया गया.


हथियारों के साथ ही टीम ने 140 किलो अमोनियम नाइट्रेट और यूरिया भी बरामद कर नष्ट किया है, जिसका उपयोग आईईडी (IED) बनाने में किया जाना था. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP