रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

आज छत्तीसगढ़ में भाजपा मना रही है बिहार दिवस, कांग्रेस ने उठाए सवाल

C

CG Khabar

22 मार्च 2025, 07:23 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

विष्णुदेव साय
विष्णुदेव साय

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार शनिवार को पूरे राज्य में बिहार दिवस का आयोजन कर रही है. यह पहली बार है, जब राज्य में बिहार दिवस का आयोजन किया जा रहा है.


बिहार की स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम को भाजपा ने सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कहा है. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस आयोजन को लेकर सवाल उठाए हैं और पूछा है कि क्या बिहार में भी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ दिवस मनाया जाएगा?

विज्ञापन


बिहार के मंत्री और छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रवासी बिहारी समुदाय का काफी योगदान रहा है और उनके सम्मान में इस आयोजन की शुरुआत की गई है.

रायपुर और भिलाई के आयोजनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन शामिल होंगे.


इधर इस आयोजन को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान कर रही है. उन्होंने कहा कि केवल अपने बिहार प्रभारी नितिन नबीन की चापलूसी के लिए भारतीय जनता पार्टी यह आयोजन कर रही है.


बैज ने सवाल पूछा कि क्या 1 नवंबर को बिहार में भी भाजपा छत्तीसगढ़ दिवस मनाएगी?

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP