रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

भिलाई स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत

C

CG Khabar

25 मार्च 2026, 01:41 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय ठेका श्रमिक गोमती प्रसाद साहनी की जान चली गई. जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार के रहने वाले गोमती प्रसाद अपनी साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रेल मिल क्षेत्र के 'जीरो कार्बाइड मोड़' के पास एक भारी मालवाहक ट्रक (CG 04 OM 7139) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. 


हादसे के वक्त ट्रक रेल पटरी लोड करने के लिए शिपिंग एरिया की ओर मुड़ रहा था, तभी श्रमिक पिछले पहिए के नीचे आ गए. गंभीर रूप से घायल गोमती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

विज्ञापन


भट्टी थाना पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है. 


इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि गोमती ही घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. 


उनकी एक छोटी बेटी है जो अभी पढ़ाई कर रही है. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए संयंत्र प्रबंधन ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए कदम उठाए हैं. 


प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि मृतक की पत्नी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी, साथ ही बेटी की शिक्षा का पूरा खर्च और उचित मुआवजा राशि भी प्रदान की जाएगी. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP