रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर: उप सरपंच के बेटे ने पंचायत भवन में लगा दी आग

बस्तर: उप सरपंच के बेटे ने पंचायत में लगा दी आग

C

CG Khabar

09 मई 2026, 02:14 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

पंचायत भवन
पंचायत भवन

बस्तर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के ग्राम पंचायत बोरपदर में अपने काम के बदले पैसे नहीं मिलने से नाराज उप सरपंच के बेटे ने शुक्रवार की देर रात पंचायत भवन में आग लगा दी. जिससे पंचायत भवन के अंदर रखे फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गए.


शनिवार की सुबह इसकी सूचना सरपंच को दी गई जिसके बाद सरपंच ने गांव में बैठक कर आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन


बोरपदर ग्राम पंचायत के सरपंच राम सिंह कश्यप ने बताया कि गांव के उप सरपंच का बेटा अजय गोयल आपराधिक प्रवृति का है. इससे पहले भी आपराधिक मामलों में कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. शुक्रवार की देर रात आरोपी अजय गोयल ने पंचायत भवन का ताला तोड़ा और डीजल डालकर पंचायत भवन के अंदर रखे सामानों में आग लगा दी.


इस आगजनी से भवन में रखें सभी फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ-साथ कुछ दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए. इसके अलावा भवन के अंदर जितने भी देवी देवताओं के फोटो लगे हुए थे वह भी जलकर खाक हो गए. जिससे गांव के लोगों के धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा है.


सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पंचायत में बैठक बुलाई गई जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया और पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की गई है.


काम के बदले भुगतान नही मिलने से था नाराज


जगदलपुर सिटी कोतवाली प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तत्काल गांव से ही गिरफ्तार किया गया. आरोपी अजय गोयल से पूछताछ में उसने बताया कि कुछ साल पहले उसने पंचायत में काम किया था जिसका भुगतान उसे नहीं किया गया.


जिसको लेकर अपने पिता जो कि पंचायत के उप सरपंच है उनसे शुक्रवार की रात विवाद हुआ.


इसके बाद उसने नाराज होकर पंचायत भवन में आगजनी की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल आरोपी को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP