रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बलरामपुर-रामानुजगंज में सर्पंदंश से भाई-बहन की मौत

C

CG Khabar

03 अग. 2025, 01:19 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

सांप
सांप

अंबिकापुर । संवाददाता: बलरामपुर-रामानुजगंज के मितगई ग्राम पंचायत में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत हो गई है. मामला रविवार सुबह 3 बजे का है.


मिली जानकारी के अनुसार मितगई गांव के सेमराटोला के सरवन आयाम के 14 वर्षीय पुत्री सोनिया एवं 8 वर्षीय पुत्र रामसाय दोनों जमीन में सोये हुये थे.

विज्ञापन


इसी दौरान रविवार सुबह 3 बजे के करीब सोनिया के गाल में एवं रामसाय के हाथ में जहरीले सर्प के द्वारा काट लिया गया.


जिसके बाद ट्रैक्टर से दोनों को गांव के परसाटोला तक लाया गया. जहां से उन्हें 100 बिस्तर वाले अस्पताल में ले जाया गया. 


जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP