रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बालोद: पत्नी का प्रेमी के घर से लौटने से इंकार, पति ने वहीं फांसी लगाई

C

CG Khabar

28 अप्रै. 2026, 01:39 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

बालोद । डेस्क: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चौरेल में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेवफाई और उसके प्रेमी के साथ रहने की जिद से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान किलेपार (रनचिरई) निवासी 42 वर्षीय परमानंद यादव के रूप में हुई है, जिसका शव रविवार सुबह उसकी पत्नी के प्रेमी के घर के सामने एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया.


जानकारी के मुताबिक, परमानंद की पत्नी कुछ समय पहले उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए ग्राम चौरेल चली गई थी. अपनी बिखरती गृहस्थी को बचाने की उम्मीद में परमानंद पिछले तीन दिनों से लगातार चौरेल गांव के चक्कर लगा रहा था. 

विज्ञापन


उसने समाज और परिवार की दुहाई देकर अपनी पत्नी को वापस घर चलने के लिए मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पत्नी का दिल नहीं पसीजा और उसने प्रेमी के साथ ही रहने का फैसला सुनाया.


शनिवार की रात परमानंद के लिए मानसिक तौर पर बेहद भारी रही. पत्नी के अंतिम इनकार से बुरी तरह टूटे परमानंद ने देर रात प्रेमी के घर के ठीक सामने ही मौत का फंदा तैयार किया और उस पर झूल गया. 


सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो पूरे इलाके में मातम और सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर अर्जुन्दा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. थाना प्रभारी इंद्रा वैष्णव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के कारण उपजे तनाव से जुड़ी आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच और परिजनों के बयान लेना शुरू कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP