रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

तलाश रहे थे किसी और को मिली दूसरी महिला की लाश

महानदी में मिली महिला की लाश

H

Hupendra Sharma

18 अग. 2025, 12:06 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

महानदी
महानदी

आरंग | संवाददाताः राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव स्थित महानदी पुल से एक शादीशुदा महिला के छलांग लगा देने की खबर से हड़कंप मच गया. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और महिला की खोजबीन शुरू की.


थोड़ी देर बाद गोताखोरों को एक लाश दिखाई दी, लेकिन यह लाश दूसरी अज्ञात महिला की निकली. फिलहाल उक्त महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है. 

विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार को पारागांव महानदी पुल पर एक स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी मिली. पुल के रेलिंग में दुपट्टा बंधा हुआ था.


इससे यह हल्ला मच गया कि महिला ने महानदी में छलांग लगा दी है. हालांकि किसी ने महिला को कूदते हुए नहीं देखा है.


पुलिस प्रारंभिक जानकारी जुटाई तो स्कूटी पारागांव निवासी स्वाति त्रिवेदी की निकली.


स्वाति के परिजनों ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी. स्वाति की शादी 2 साल पहले रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी. उनका ढाई महीने का एक बच्चा भी है. आज सुबह वह स्कूटी लेकर निकली थी.


इसके बाद पुलिस महिला की तलाश में गोताखोरों को लगाया. घटना स्थल से कुछ दूरी पर गोताखोरों को दूसरी महिला की लाश तैरती हुई मिली. जिसने सभी को हैरान में डाल दिया.


अज्ञात महिला की लाश को नदी से निकालकर शिनाख्ती की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है.


पुलिस के मुताबिक शव दो-तीन दिन पुराना है. महिला साड़ी पहनी हुई है, जिसकी उम्र लगभग 50 साल से आस पास होगी.


फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है. एक तरफ स्वाती त्रिवेदी की तलाश जारी है. वहीं दूसरी तरफ मिली अज्ञात महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP