एयर इंडिया की कई उड़ानें कम या बंद हुई
नई दिल्ली । डेस्क: एयर इंडिया ने 21 जून से 15 जुलाई तक कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में कटौती की है. टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश के एक सप्ताह बाद उन अंतरराष्ट्रीय उड़ान मार्गों की सूची जारी की है, जिन्हें 15 जुलाई 2025 तक या तो निलंबित कर दिया गया है या उनकी फ्रीक्वेंसी कम कर दी गई है.
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, "18 जून 2025 के प्रेस बयान के बाद, जिसमें बोइंग 787 और 777 विमानों द्वारा संचालित सेवाओं में अस्थायी कटौती की घोषणा की गई थी, हम प्रभावित उड़ानों का विवरण प्रदान करना चाहते हैं."
एयर इंडिया ने बयान में कहा, "यह कटौती 21 जून 2025 से प्रभावी होगी और कम से कम 15 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी."
15 जुलाई 2025 तक निलंबित रहेगी इन मार्गो की एयर इंडिया की उड़ान
दिल्ली-नैरोबी (A1961/962) – साप्ताहिक 4 उड़ानें
अमृतसर-लंदन (गैटविक) (Al169/170) – साप्ताहिक 3 उड़ानें
गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) (Al145/146) – साप्ताहिक 3 उड़ानें
15 जुलाई 2025 तक इन मार्गो की फ्रीक्वेंसी कम रहेगी
उत्तरी अमरीका
दिल्ली-टोरंटो: साप्ताहिक 13 से घटकर 7 उड़ानें
दिल्ली-वैंकूवर: साप्ताहिक 7 से घटकर 5 उड़ानें
दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को: साप्ताहिक 10 से घटकर 7 उड़ानें
दिल्ली-शिकागो: साप्ताहिक 7 से घटकर 3 उड़ानें
दिल्ली-वाशिंगटन: साप्ताहिक 5 से घटकर 3 उड़ानें
यूरोप
दिल्ली-लंदन (हीथ्रो): साप्ताहिक 24 से घटकर 22 उड़ानें
बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो): साप्ताहिक 7 से घटकर 6 उड़ानें
अमृतसर-बर्मिंघम और दिल्ली-बर्मिंघम: साप्ताहिक 3 से घटकर 2 उड़ानें
दिल्ली-पेरिस: साप्ताहिक 14 से घटकर 12 उड़ानें
दिल्ली-मिलान: साप्ताहिक 7 से घटकर 4 उड़ानें
ऑस्ट्रेलिया
दिल्ली-मेलबर्न और दिल्ली-सिडनी: साप्ताहिक 7 से घटकर 5 उड़ानें
इनके अलावा दिल्ली-टोक्यो उड़ान को भी सप्ताह में 7 दिन से घटाकर 6 दिन कर दिया गया है. दिल्ली-सियोल उड़ान को भी सप्ताह में 5 दिन से घटाकर 4 दिन कर दिया गया है.
एयर इंडिया ने कहा कि यह कटौती "स्वैच्छिक निर्णय" के कारण की गई है ताकि उड़ान पूर्व सुरक्षा जांच की जा सके. एयरलाइन ने कहा, "यह कटौती बढ़ी हुई प्री-फ्लाइट सुरक्षा जांच और मध्य पूर्व में एयरस्पेस बंद होने के कारण अतिरिक्त उड़ान अवधि को एडजस्ट करने के लिए की गई है."
एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा कि वह उन्हें वैकल्पिक उड़ानों, मुफ्त पुनर्निर्धारण या पूर्ण धनवापसी का विकल्प दे रही है.