रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पत्नी की मौत के बाद पति ने भी किया सुसाइड का प्रयास

C

CG Khabar

30 मई 2026, 09:32 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

Suicide
Suicide

धमतरी । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बांसपारा वार्ड में एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली. पत्नी की मौत की खबर मिलते ही स्तब्ध पति ने भी घर लौटकर अपनी जान देने की कोशिश की. गंभीर हालत में उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय मृतका पिछले काफी समय से पेट से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी. बीमारी और इलाज के चलते वह लगातार मानसिक तनाव में रह रही थी. शनिवार को इसी स्वास्थ्य समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने घर पर ही यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

विज्ञापन


घटना का पता चलते ही पति तुरंत उसे लेकर अस्पताल भागा, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. 


पत्नी की मौत से आहत होकर उसने भी अपने घर वापस आकर खुदकुशी का प्रयास किया. 


धमतरी सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की लंबी बीमारी के कारण दोनों के बीच तनाव और विवाद हुआ था. फिलहाल युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है, उसका इलाज जारी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP