रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

विमान दुर्घटना के बाद रेलवे में भर्ती होगी

C

CG Khabar

21 जून 2025, 12:32 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

रेेलवे में भर्ती
रेेलवे में भर्ती

नई दिल्ली । डेस्क: अहमदाबाद हवाई दुर्घटना के बाद से रेल यात्रियों की चिंता भी बढ़ गई है. लगातार तकनीकी खामियों की खबर ने यात्रियों के मन में सवाल खड़ा कर दिया है कहीं रेल यात्रा के दौरान भी ऐसी ही कोई दुर्घटना न हो जाये? इस स्थिति को स्थायी रूप से संभालने के लिए रेल मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है.


शीर्ष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने देशभर में लगभग 6,374 तकनीकी कर्मियों की भर्ती का निर्णय लिया है. यह नियुक्तियां सभी जोन, डिवीजन और उत्पादन इकाइयों में की जायेंगी. हालांकि, रेल मंत्रालय ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन सरकारी सूत्रों के मुताबिक, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही भर्ती अधिसूचना जारी करेगा.

विज्ञापन


मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि तकनीकी खामियों के मुद्दे के सामने आने के बाद सभी जोन और उत्पादन इकाइयों से पूछा गया था कि कितने तकनीकी पद खाली हैं. जवाब मिलने पर पता चला कि देशभर में रेलवे के लगभग 6,374 तकनीकी पद रिक्त हैं. इसके बाद रेलवे बोर्ड ने इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है.


बताया जा रहा है कि रेलवे के तकनीकी पदों पर आखिरी बार 2017 में भर्ती हुई थी, मुख्य रूप से सिग्नल और टेलीकॉम विभाग में. इस बार 51 तकनीकी श्रेणियों में भर्ती की योजना है, जिसमें एस-एंड-टी विभाग प्रमुख है. 


रेलवे में अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ रहा है, जैसे 'कवच' सिस्टम. साथ ही 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिये सिग्नलिंग व्यवस्था में बड़े बदलाव की जरूरत है, जिसे केवल ठेका कर्मियों से पूरा नहीं किया जा सकता.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP