शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

13 सित. 2026, 02:40 AM 1 मिनट में पढ़ें 16

POCSO अधिनियम
POCSO अधिनियम

दंतेवाड़ा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रक्षाबंधन के दौरान आई एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सोमारू उर्फ समरू मरकाम को दबोच लिया है. अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.


पकड़ा गया आरोपी गंजेनार के पाकलू पारा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. वारदात की सूचना मिलने के तुरंत बाद महिला थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले से जुड़े सभी कानूनी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने किसी परिचित महिला रिश्तेदार के साथ राखी पर्व मनाने उसके मायके पहुंची थी. इसी दौरान आरोपी सोमारू ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने आवास पर ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया. 


आरोपी ने बच्ची को मुंह खोलने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए परिजनों संग महिला थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और मामला दर्ज कराया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

एक घंटा पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

एक घंटा पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

एक घंटा पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

एक घंटा पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP